Home » देश » #जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर आईजीआरएस प्रकरण का किया निस्तारण#

#जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर आईजीआरएस प्रकरण का किया निस्तारण#

Share This Article

देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण के लिए आज देवगांव पहुंचकर प्रकरण की स्थलीय जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आईजीआरएस के माध्यम से देवगांव निवासी अंकित उपाध्याय द्वारा रास्ता न होने तथा भूमि का रकबा कम होने संबंधी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के समाधान के लिए जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता सहित संबंधित पक्षों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर प्रकरण की स्थिति का जायजा लेते हुए राजस्व अभिलेखों एवं भूमि की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया की मेरा भूमि का रकबा मौके पर कम है । इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए भूमि के रकबे को पूर्ण किए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रास्ते से संबंधित शिकायत के संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को आपसी सहमति एवं नियमानुसार प्रकरण का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का स्थलीय सत्यापन करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्टिपूर्ण समाधान उपलब्ध कराया जाए तथा राजस्व संबंधी प्रकरणों में नियमानुसार पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This