Home » देश » #क्लीनिक संचालिका की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार#

#क्लीनिक संचालिका की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार#

Share This Article

अवैध संबंध में तीसरे व्यक्ति की एंट्री को लेकर हुआ विवाद, आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल बरामद

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के गड़वार मोड़ पर मंगलवार देर शाम क्लीनिक संचालिका कंचन भारती (35) की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी मृतका के भतीजे ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। खारी गांव निवासी सियाराम की पत्नी कंचन भारती करीब एक वर्ष से गड़वार मोड़ पर क्लीनिक संचालित कर रही थीं। मंगलवार शाम वह क्लीनिक पर थीं। देर शाम पति उन्हें लेने पहुंचे तो क्लीनिक के अंदर कंचन का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उनके सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्लीनिक को सील कर दिया। मृतका के पति सियाराम की तहरीर पर पुलिस ने उनके भतीजे ओमकारेश्वर उर्फ बिट्टू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं। मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को झाड़ी बाबा मठ के पास से घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हुआ था। रास्ते में एक अज्ञात पिकअप से टक्कर होने के कारण वह घायल हो गया। पुलिस सुरक्षा में उसका उपचार जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में कराया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका अपनी चाची कंचन के साथ कथित अवैध संबंध था। इसकी जानकारी परिजनों को हो गई थी और करीब एक माह पहले परिवार के लोगों ने दोनों को डांटकर समझाया था। आरोपी के मुताबिक 11 अगस्त को वह चाची को बाइक से क्लीनिक छोड़कर नगरा चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा तो क्लीनिक के कमरे में कंचन एक अज्ञात व्यक्ति से बातचीत कर रही थीं। उसके पहुंचने पर वह व्यक्ति वहां से चला गया। इसको लेकर आरोपी ने कंचन से पूछताछ की, जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में आरोपी ने लोहे की रॉड से कंचन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार, उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ल व संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल देवव्रत उपाध्याय और कांस्टेबल राजीव भारती शामिल रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This