Home » देश » #आजमगढ़ : सीएम युवा उद्यमी योजना में आजमगढ़ प्रदेश में अव्वल#

#आजमगढ़ : सीएम युवा उद्यमी योजना में आजमगढ़ प्रदेश में अव्वल#

Share This Article

5745 इकाइयों को ऋण वितरण के साथ बनाया पहला स्थान, 1011 इकाइयों को मिली ऋण सुविधा
आजमगढ़। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में आजमगढ़ ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अक्टूबर 2024 में योजना के शुभारंभ से 12 अगस्त तक जनपद में उद्यम इकाइयों के लिए 5745 आवेदनों में ऋण वितरण कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करना है। योजना के तहत अगले 10 वर्षों में प्रदेश में 10 लाख नई सूक्ष्म इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना में न्यूनतम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण और कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 21 से 40 वर्ष की आयु के युवाओं को उत्पाद एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रथम चरण में पांच लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्ष तक बिना ब्याज और बिना गारंटी ऋण की सुविधा के साथ 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान दिया जाता है। जिलाधिकारी रविंद्र के मार्गदर्शन और सतत पर्यवेक्षण में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित 2900 के लक्ष्य के सापेक्ष 11 अगस्त तक आजमगढ़ में 3511 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 1582.23 लाख रुपये की मार्जिन मनी धनराशि शामिल है। 3213 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं, जिनमें 1447.44 लाख रुपये की मार्जिन मनी धनराशि शामिल है। अब तक 1011 इकाइयों के पक्ष में ऋण वितरण कराया गया है, जिसमें 404.02 लाख रुपये की मार्जिन मनी धनराशि शामिल है। ऋण वितरण के मामले में आजमगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर है। प्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में आजमगढ़ 5745 के साथ पहले, जौनपुर 5282 के साथ दूसरे, कानपुर नगर 4683 के साथ तीसरे, वाराणसी 4373 के साथ चौथे और हरदोई 4293 के साथ पांचवें स्थान पर है। अधिकारियों के अनुसार योजना का उद्देश्य प्रदेश की युवा शक्ति को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। इच्छुक युवा योजना का लाभ लेने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This