Home » देश » #पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा निलंबित, विभागीय जांच के आदेश#

#पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा निलंबित, विभागीय जांच के आदेश#

Share This Article

आजमगढ़। पासपोर्ट सत्यापन के दौरान रिपोर्ट लगाने के एवज में अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत मांगने के आरोप में निजामाबाद थाने पर तैनात उप निरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय को एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय पर पासपोर्ट सत्यापन से संबंधित जांच के दौरान रिपोर्ट लगाने के एवज में अप्रत्यक्ष रूप से उत्कोच (रिश्वत) मांगने के आरोप प्रथम दृष्टया सामने आए हैं। इसके साथ ही उन पर पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता बरतने के आरोप भी लगाए गए हैं।
एसएसपी ने मामले को गंभीर अनुशासनहीनता और पुलिस विभाग की छवि को प्रभावित करने वाला कृत्य मानते हुए 16 अगस्त को दरोगा को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी
एसएसपी ने जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करें। कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या स्वेच्छाचारिता सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This