Home » देश » #आजमगढ़ : छात्र से बीच सड़क मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना#

#आजमगढ़ : छात्र से बीच सड़क मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना#

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर स्थित BBS स्कूल के पास स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र के साथ बीच सड़क मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में कई युवक छात्र के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्र स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। घटना के बाद पीड़ित छात्र ने सिधारी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ ही पीड़ित छात्र के बयान और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मारपीट के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This