Home » देश » #बधाई देने के बहाने गांव पहुंचे किन्नरों से विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट#

#बधाई देने के बहाने गांव पहुंचे किन्नरों से विवाद, दोनों पक्षों में मारपीट#

Share This Article

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकट जगदीश गांव में मंगलवार सुबह बधाई देने पहुंचे किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए। विवाद बढ़ने के बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति शांत कराई।
ग्राम प्रधान जगदंबा प्रसाद का आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किन्नर समुदाय के कुछ लोग बधाई देने के लिए गांव पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान गांव की महिलाओं के साथ अभद्रता की गई और उनके आभूषण छीनने का प्रयास किया गया। गांव की सुमन पत्नी संजय और सपना पत्नी संजय ने भी आभूषण छीनने का आरोप लगाया। महिलाओं के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
इसके बाद ग्रामीणों पर किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा।
वहीं, किन्नर समुदाय की गुरु एवं अध्यक्ष किरन किन्नर ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि समुदाय के कुछ लोग परंपरागत रूप से बधाई देने बनकट जगदीश गांव गए थे। आरोप है कि ग्राम प्रधान के इशारे पर ग्रामीणों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की शिकायत कप्तानगंज थाने में की गई।
मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि किरन किन्नर की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में दूसरे पक्ष से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाने के बाहर फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष
मामला उस समय और गरमा गया जब दोनों पक्ष शिकायत को लेकर थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने के बाहर किन्नर समुदाय के लोगों और ग्रामीणों के बीच फिर विवाद हो गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया।
फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This