Home » देश » #आजमगढ़ : फैजी नर्सिंग होम के स्टॉफ ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल#

#आजमगढ़ : फैजी नर्सिंग होम के स्टॉफ ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल#

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा बाजार स्थित फैजी नर्सिंग होम के स्टॉफ ने ब्लड बैंक आजमगढ़ पहुंचकर रक्तदान किया। इस दौरान अमर यादव उर्फ चन्द्रकेश यादव, आलोक कुमार, मंजय यादव, पल्लवी यादव, नीतू कुमारी तथा ग्रामीण सेराज अहमद ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए इसे मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताया गया। नर्सिंग होम के फार्मासिस्ट अमर यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस मौके पर डॉक्टर इमरान अहमद, डॉक्टर डीडी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This