Home » देश » #आजमगढ़ में आसमान से बरसा कहर, महिला की मौत, सात घायल#

#आजमगढ़ में आसमान से बरसा कहर, महिला की मौत, सात घायल#

Share This Article

धान के खेत में मजदूरी कर रहीं थीं आठ महिलाएं, तेज बारिश के बीच गिरी बिजली
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा कला गांव में गुरुवार दोपहर धान के खेत में मजदूरी कर रहीं आठ महिलाएं अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए आजमगढ़ और जौनपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि लसड़ा कला गांव की आठ महिलाएं गुरुवार को गांव में ही धान के खेत में मजदूरी करने गई थीं। दोपहर करीब एक बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से सभी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी घायल महिलाओं को निजी साधनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुजानेवादा और मार्टिनगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नीतू पत्नी हरिकांत, उम्र करीब 42 वर्ष, को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनीता पत्नी संतोष, रेनू पत्नी राजकुमार, राधिका पत्नी सहजू, सतना पुत्री राम भवन, तारा पत्नी जगदीश, सरिता पुत्री जगदीश और गीता पत्नी फूलचंद का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को आजमगढ़ और जौनपुर के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतका नीतू का परिवार मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करता था। पति हरिकांत भी मजदूरी करते हैं। नीतू स्वयं मजदूरी कर अपने चार बच्चों का पालन-पोषण करती थीं। उनके तीन बेटे और एक बेटी ब्यूटी (12) है, जो कक्षा पांच की छात्रा है। मां की मौत की खबर से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मार्टिनगंज के उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मृतका के परिजनों को शासन स्तर से नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही घायल महिलाओं के परिजनों को भी आवश्यक सहायता एवं मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This