Home » देश » #तेज रफ्तार स्पलेंडर ने मोपेड में मारी जोरदार टक्कर, दोनों चालक गंभीर#

#तेज रफ्तार स्पलेंडर ने मोपेड में मारी जोरदार टक्कर, दोनों चालक गंभीर#

Share This Article

निजामाबाद (आजमगढ़)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां-सरायमीर मार्ग पर ग्रामीण बैंक के ठीक सामने बुधवार रात लगभग 8 बजे तेज रफ्तार स्पलेंडर बाइक और टीवीएस मोपेड की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्पलेंडर बाइक तेज रफ्तार से फरिहां की तरफ से सरायमीर की तरफ जा रही थी और ऑटो रिक्शा को ओवरटेक करने के चक्कर मे अपना संतुलन खो दिया और टीवीएस मोपेड बाइक से जा भिड़ी,टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालक सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों कि पहचान श्रवण मौर्या पुत्र स्वर्गीय फ़ुनन्न मौर्या उम्र 37 साल और साहिल अहमद पुत्र पिल्लू अहमद उम्र 25 साल निवासीगण फरिहा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This