Home » देश » #पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर महिला से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार#

#पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर महिला से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार#

Share This Article

•आजमगढ़ पुलिस ने तीन शातिर ठगों को दबोचा, चांदी की पायल, पर्स और ₹3 हजार बरामद; चंदौली में जेवर खरीदने वाला सोनार भी गिरफ्तार

आजमगढ़। पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर पूजा-पाठ के नाम पर महिलाओं को विश्वास में लेकर टप्पेबाजी करने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का आजमगढ़ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कोतवाली पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ठगी से संबंधित ₹3,000 नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल और पर्स बरामद किया गया है। मामले में चंदौली पुलिस के सहयोग से ठगी का सोने का सामान खरीदने वाले एक सोनार को भी गिरफ्तार किया गया है।

सोनोग्राफी के बाद महिला को बनाया था निशाना

मामला 19 अगस्त 2026 का है। रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला बिलरिया की चुंगी स्थित सोगरा सोनोग्राफी सेंटर में सोनोग्राफी कराने के बाद करीब शाम 4:45 बजे चाय पीने के लिए बिलरिया की चुंगी तिराहे की ओर जा रही थी।

इसी दौरान चौराहे से पहले उसे दो अज्ञात व्यक्ति मिले। दोनों ने बातचीत शुरू कर महिला को पूजा-पाठ और पुत्र प्राप्ति की बातें बताकर अपने विश्वास में लिया। आरोप है कि झांसे में आने के बाद महिला से उसके दोनों कानों के सोने के झाले, गले का लॉकेट और पर्स में रखे ₹5,000 निकलवा लिए गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

महिला की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 430/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

सर्विलांस और मुखबिर की सूचना से खुला राज

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के अनावरण के लिए टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।

इसी क्रम में 28 अगस्त 2026 को शाम 4:33 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बंधा के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना से संबंधित ₹3,000 नकद, एक जोड़ी सफेद धातु की पायल और एक पर्स बरामद हुआ।

रतलाम के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—

1. असलम खाँ (50 वर्ष) पुत्र मंजूर खाँ, निवासी हुसैन टेकरी, जावरा रोजाना रोड, जावरा, जिला रतलाम, मध्य प्रदेश।

2. अरशद वारसी (27 वर्ष) पुत्र असलम हुसैन उर्फ असलम खाँ, निवासी हुसैन टेकरी, जावरा रोजाना रोड, जावरा, जिला रतलाम, मध्य प्रदेश।

3. इरफान अली (39 वर्ष) पुत्र अकरम अली, निवासी हुसैन टेकरी, जावरा रोजाना रोड, जावरा, जिला रतलाम, मध्य प्रदेश।

₹58 हजार में बेचे थे सोने के जेवर

पुलिस पूछताछ में आरोपी असलम खाँ ने कथित तौर पर बताया कि 19 अगस्त को बिलरिया की चुंगी पर महिला को पुत्र प्राप्ति का झांसा देकर ठगी की गई थी।

समय और कैलेंडर

आरोपी के कथन के अनुसार महिला के कान का सोने का झाला और गले का मंगलसूत्र चांदनी बाजार, दुल्हीपुर, जनपद चंदौली स्थित हर्ष ज्वैलर्स में ₹58,000 में बेचा गया। पुलिस के अनुसार, जेवर को दुकान पर आरोपी के सामने ही गला दिया गया था।

वहीं महिला के पर्स में रखे रुपये निकालने के बाद पर्स में मौजूद चांदी की पायल को पर्स समेत झाड़ियों में छिपा दिया गया था।

चंदौली में सोनार भी गिरफ्तार

मामले की जांच में आजमगढ़ पुलिस ने चंदौली पुलिस से समन्वय स्थापित किया। पुलिस के अनुसार चोरी का सामान खरीदने वाले सुरेश सेठ (50 वर्ष) पुत्र राधेश्याम सेठ, निवासी ग्राम मड़या नई बस्ती पड़ाव, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और पूर्व की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जानकारी जुटा रही है।

बरामदगी

  • ₹3,000 नकद
  • एक जोड़ी पायल, सफेद धातु
  • एक पर्स

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, सौरभ त्रिपाठी, मिथिलेश प्रजापति और अभिषेक कुमार मिश्रा, कांस्टेबल अभिषेक कुमार सरोज, गिरजा शंकर, राहुल पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार यादव, अवधेश सिंह, हिमांशु मिश्रा, जितेन्द्र यादव तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल बसंत शामिल रहे।

पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This