Home » देश » #मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कांग्रेसी नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट#

#मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कांग्रेसी नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट#

Share This Article

देवरिया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया के मझौली राज में आगमन से पहले पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को प्रशासन ने उनके आवास पर रात से ही हाउस अरेस्ट करना शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नागेंद्र शुक्ला, किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष अभय प्रताप शुक्ल, छात्र संगठन के प्रदेश सचिव आशीष शुक्ल को पुलिस ने रात 1बजे उनके निजी आवास पिपर पाती में हाउस अरेस्ट कर लिया। गया। काग्रेस नेता नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं के संघर्ष से इतनी डरी है कि हम कांग्रेसी नेताओं को एक माह में 6 बार हाउस अरेस्ट किया गया। भाजपा का डर ये बता रहा है कि आने वाले आगामी चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This