Home » देश » #आजमगढ़ : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा जोर, अयान जैन ने संभाली निजामाबाद एसडीएम की जिम्मेदारी।#

#आजमगढ़ : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा जोर, अयान जैन ने संभाली निजामाबाद एसडीएम की जिम्मेदारी।#

Share This Article

नवागत एसडीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों से लिया परिचय, राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण को बताया प्राथमिकता।
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील में नवागत उपजिलाधिकारी अयान जैन ने शनिवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र में चल रहे प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों की जानकारी ली।

अयान जैन मूल रूप से भोपाल, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई है। वह 2024 बैच के अधिकारी हैं। निजामाबाद तहसील में एसडीएम पद पर यह उनकी पहली तैनाती बताई गई है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसडीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं को पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके अलावा राजस्व से संबंधित मामलों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका नियमानुसार समाधान कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें। आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी न हो और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाए, इस पर विशेष जोर रहेगा।
नवागत एसडीएम के कार्यभार ग्रहण करने पर तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। तहसील प्रशासन में नए एसडीएम के आने के बाद लोगों को राजस्व एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण की उम्मीद है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This