Home » देश » #बंद शराब की दुकान के बाहर भिड़े पुलिसकर्मी, हेड कांस्टेबल और PAC के दो जवानों में जमकर मारपीट#

#बंद शराब की दुकान के बाहर भिड़े पुलिसकर्मी, हेड कांस्टेबल और PAC के दो जवानों में जमकर मारपीट#

Share This Article

शराब लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद सड़क तक पहुंचा, लात-घूंसे चलने से मची अफरा-तफरी

मारपीट का वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई, हेड कांस्टेबल निलंबित; PAC जवानों पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट
बदायूं। जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की नवादा पुलिस चौकी के पास सोमवार देर रात बंद शराब की दुकान के बाहर पुलिसकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। शराब लेने को लेकर हुए विवाद में डायल-112 में तैनात हेड कांस्टेबल धीरेंद्र और पीएसी के दो जवान लवली व रमन आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही और यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना का करीब पांच मिनट का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में रात करीब 11:18 से 11:23 बजे के बीच पुलिसकर्मियों के बीच पहले कहासुनी और फिर गाली-गलौज होती दिखाई दे रही है। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल जाता है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं। मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव का प्रयास करते नजर आते हैं। बताया गया कि सोमवार रात शराब की दुकान बंद होने के बाद हेड कांस्टेबल धीरेंद्र तथा पीएसी के जवान लवली और रमन वहां शराब लेने पहुंचे थे। पहले शराब लेने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि तीनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट करते हुए पुलिसकर्मी सड़क तक पहुंच गए, जिससे वहां कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई। प्रारंभिक जांच के आधार पर डायल-112 में तैनात हेड कांस्टेबल धीरेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पीएसी की नौवीं बटालियन मुरादाबाद में तैनात लवली और रमन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पीएसी मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर हेड कांस्टेबल धीरेंद्र को निलंबित किया गया है। पीएसी के दोनों जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। मामले की जांच जारी है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This