Home » देश » #जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, चल रही तेज हवाएं; बारिश को लेकर IMD का अलर्ट#

#जन्माष्टमी पर दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, चल रही तेज हवाएं; बारिश को लेकर IMD का अलर्ट#

Share This Article

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में जन्माष्टमी पर मौसम का मिजाज बदल गया है। नोएडा समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के भी आसार हैं।

दिल्ली में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को भी ऐसा ही रह सकता है। हालांकि, बीच-बीच मे धूप निकलने पर उमस भरी तेज गर्मी भी परेशान करेगी। अलबत्ता तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज

शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बादलों की आवाजाही दिन भर बनी रहेगी।

उधर, शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 74 दर्ज किया गया। इसे ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This