जौनपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। सद्भावना पुल के पास बाइक से गुजर रहे 20 वर्षीय शगुन मौर्य की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। गर्दन पर गंभीर कट लगने से युवक लहूलुहान हो गया। साथियों ने तत्काल कपड़ा रखकर खून रोकने का प्रयास किया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। घटना के बाद प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।














