यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय आजमगढ़ में शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जोरार खान के आह्वान पर किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने युवाओं को पार्टी की नीतियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकतार्ओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जोरार खान ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए युवाओं को अभी से पूरी मजबूती के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, इसलिए सभी युवा साथी अपने-अपने बूथों पर संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। जोरार खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के कारण परेशान हो चुकी है। युवाओं को जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को बताने के साथ ही संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना होगा। उन्होंने युवाओं को पार्टी का भविष्य बताते हुए चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में युवा सभा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सूरज राजभर, महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबीता चौहान, सुषमा चौहान, शिवम गोंड मेहरा, हुरैर शेख, इरशाद अहमद, जयेश यादव, अभिषेक यादव, संतोष, सुंदरी निषाद, कुलदीप राजभर, राजेश विश्वकर्मा, आकाश कुमार, राजेश सिंह पटेल, सुपाल राय, आनंद पांडे, बिंदेश्वरी यादव, शिव गोविंद यादव, अरबाज शेख, देवानंद शर्मा, रवि भारद्वाज, प्रशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।














