Home » देश » #आजमगढ़ : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष बने संजय श्रीवास्तव#

#आजमगढ़ : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष बने संजय श्रीवास्तव#

Share This Article

संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर रहेगा विशेष जोर

आजमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150, आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष पद पर संजय श्रीवास्तव का मनोनयन किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही कायस्थ समाज एवं संगठन से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर संजय श्रीवास्तव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने, समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने तथा युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही समाज के लोगों के बीच आपसी समन्वय, एकजुटता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज की सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और सशक्त बनाना तथा जरूरतमंद लोगों के हित में रचनात्मक कार्य करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को जनपद में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उनके मनोनयन पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कायस्थ समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों ने कहा कि संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज की एकजुटता को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विद्याधर श्रीवास्तव, दिलीप अस्थाना, रजनीश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मृगांक शेखर सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, मुनीश अस्थाना, मदन गोपाल श्रीवास्तव, पंकज अस्थाना, मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजेश अस्थाना अनन्त, सचिन सौरभ, ऋषभ श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, पल्लव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This