Home » देश » #आजमगढ़ : भाजपा नेता ने कहा जनपद में सपा बसपा मानसिकता के अधिकारी, क्या मुख्यमंत्री को नहीं है जानकारी#

#आजमगढ़ : भाजपा नेता ने कहा जनपद में सपा बसपा मानसिकता के अधिकारी, क्या मुख्यमंत्री को नहीं है जानकारी#

Share This Article

बिजली व्यवस्था को लेकर हरिवंश मिश्रा ने अपनी सरकार को किया कठघडे में खड़ा
क्या आजमगढ़ में सपा-बसपा मानसिकता वाले अधिकारियों की तैनाती करती है प्रदेश सरकार
आजमगढ़। जनपद में बिजली कटौती व दुर्व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने जनपद में सपा-बसपा मानसिकता के कर्मचारियों की तैनाती होने की वजह से लोगों को समस्या का सामना करने की बात कही। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश के अन्य जनपदों में 18-20 घंटे बिजली मिल रही है लेकिन जनपद में उसी की तुलना में कटौती हो रही है। भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने कहा सरकार देती है भरपूर बिजली लेकिन आजमगढ़ के विद्युत विभाग के कर्मचारी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के मानसिकता वाले हैं जो बिजली उपभोक्ताओं को नहीं देते हैं और बार-बार कटौती कर देते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यहां पर यह उठता है कि आजमगढ़ जिले में इन सपा-बसपा मानसिकता वाले कर्मचारियों की तैनाती कौन करता है, अगर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्र के बयानों की माने तो क्या यह कहना गलत नहीं होगा कि आजमगढ़ में कर्मचारियों की तैनाती भी सपा नेताओं की मांग पर होती है। आपको बता दें कि आज बुधवार को भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप जो आरोप लगाया वह राजनीतिक दलों के साथ-साथ जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया। हरिवंश मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा बिजली भरपूर मात्रा में दी जाती है लेकिन जनपद में जो भी कर्मचारी विभाग में तैनात हैं वे सपा और बसपा मानसिकता से जुड़े हुए हैं, उनके द्वारा सरकार को बदनाम करने के लिए समुचित तरीके से बिजली की आपूर्ति नहीं की जाती है। भाजपा नेता द्वारा दिये गये प्रार्थना में लगाये गये आरोपों ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी मानसिकता वाले कर्मचारी अपनी सरकार विरोधी मानसिकता पर काम करने में सफल हो जा रहे हैं, यह विचारणीय है। वहीं भाजपा नेता के आरोप पर जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता पप्पू यादव ने कहा कि नौ साल के सरकार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भी पावर प्लांट की स्थापना नहीं की गयी, बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं कर पाने पर भाजपा नेता द्वारा अनर्गल आरोप बिजली विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों पर लगाया जा रहा है जो कुंठित मानसिकता का द्योतक है। सपा नेता ने कहा कि क्या आजमगढ़ से सौतेलापन निभा रहे हैं मुख्यमंत्री योगी, भाजपा नेता उस पर खुद ही मुहर लगा रहे हैं। अगर जनपद में सपा मानसिकता के अधिकारी होते तो जनता को ऐसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This