Home » देश » #आजमगढ़ : चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले को लेकर आजाद समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन#

#आजमगढ़ : चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले को लेकर आजाद समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन#

Share This Article

निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की आजमगढ़ इकाई ने जनहित, सामाजिक न्याय और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए कथित हमले, पंचायत सहायकों की मांगों तथा 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण समेत चार सूत्रीय मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। जिलाध्यक्ष धर्मवीर भारती की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कोरी तथा अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को 13 सितंबर 2026 को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल में रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की शिकायत सामने आई थी। पार्टी ने दावा किया कि घटना में कई कार्यकर्ता घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचा। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की गई है। साथ ही मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई। पार्टी ने पंचायत सहायकों की मांगों तथा 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण का समाधान कराने और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में भी आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने के दौरान एडवोकेट शेषनाथ राव जिला अध्यक्ष भीम आर्मी, एडवोकेट संजय कुमार जिला संयोजक एएसडीके आजमगढ़, एडवोकेट एके आनंद (मंडल प्रभारी भाईचारा) मंडल आजमगढ़, एडवोकेट सहिलेश कुमार जिला उपाध्यक्ष एएसपी, जनार्दन एडवोकेट सहित सैकड़ो नेता का कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This