Home » देश » #आज़मगढ़ : जवाहर नवोदय विद्यालय में 100 से अधिक छात्राओं ने खुद को कमरे में किया बंद#

#आज़मगढ़ : जवाहर नवोदय विद्यालय में 100 से अधिक छात्राओं ने खुद को कमरे में किया बंद#

Share This Article

कथित छेड़छाड़ की घटना से आक्रोशित थीं छात्राएं, कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग
करीब पांच घंटे तक अधिकारियों ने की मान-मनौव्वल
आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 100 से अधिक छात्राओं ने एक कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हॉस्टल के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। छात्राओं के इस कदम की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन के साथ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब पांच घंटे तक अधिकारियों ने छात्राओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि विद्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। महिला कर्मचारी ने छात्राओं को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद छात्राएं आक्रोशित हो गईं। छात्राओं ने आरोपित कर्मचारी गुड्डू प्रसाद को विद्यालय से हटाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्राओं ने हॉस्टल के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। मामले की सूचना मिलने पर विद्यालय के प्राचार्य मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद क्षेत्राधिकारी सगड़ी, क्षेत्राधिकारी लालगंज, एसडीएम लालगंज और एसडीएम सगड़ी समेत अन्य अधिकारी विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें कमरे से बाहर आने के लिए समझाया और उनकी मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। करीब पांच घंटे की बातचीत और मान-मनौव्वल के बाद छात्राओं ने कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में छात्राओं को भोजन कराया गया। अधिकारियों ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विद्यालय प्रशासन, पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कथित घटना की वास्तविक स्थिति और लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This