Home » देश » #आजमगढ़: फायरिंग कर लूट की सूचना निकली झूठी#

#आजमगढ़: फायरिंग कर लूट की सूचना निकली झूठी#

Share This Article

चार लाख रुपये नकदी और दो सोने की चेन लूटने का किया था दावा, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में कार्रवाई शुरू

आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में फायरिंग कर लूट किए जाने की सूचना पुलिस जांच में असत्य पाई गई। देवरिया रोड पर एक युवक ने मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात बदमाशों पर फायरिंग कर हैंडबैग छीनने का आरोप लगाया था। बैग में चार लाख रुपये नकद और दो सोने की चेन होने की बात कही गई थी। पुलिस के अनुसार, बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को ग्राम खेतापुर निवासी मिथिलेश गौतम (23) पुत्र शेषनाथ गौतम ने पुलिस को सूचना दी कि देवरिया रोड पर तीन अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग करते हुए उसका हैंडबैग छीन लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फायरिंग कर लूट किए जाने की सूचना असत्य पाई गई। पुलिस का कहना है कि पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी सूचना दी गई थी। इस मामले में झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से जानबूझकर झूठी सूचना देना गंभीर आपराधिक कृत्य है। ऐसी हरकत करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना की सूचना देते समय सही और तथ्यात्मक जानकारी दें।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This