Home » देश » #दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी थी जान, तीनों की मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति को किया गिरफ्तार#

#दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दी थी जान, तीनों की मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति को किया गिरफ्तार#

Share This Article

आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली महिला के मामले में पुलिस ने शनिवार को उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विपिन यादव निवासी मदारपुर, थाना तहबरपुर को पुलिस टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र के भवतर चक गांव निवासी भीमा यादव ने 29 अक्टूबर को तहबरपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री खुशबू यादव की शादी 10 मई 2022 को मदारपुर निवासी विपिन यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।
तहरीर के मुताबिक, 28 अक्टूबर को भी खुशबू के साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद उसे मायके के पंचायत भवन पर छोड़ दिया गया। आरोप है कि पति द्वारा बार-बार आत्महत्या करने के लिए कहे जाने से आहत होकर खुशबू अपने दोनों बच्चों के साथ रानी की सराय हाल्ट पर पहुंची और ट्रेन के आगे कूद गई। इस घटना में मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई थी।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This