Home » देश » #आजमगढ़ : नौकरी का झांसा देकर युवतियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार#

#आजमगढ़ : नौकरी का झांसा देकर युवतियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार#

Share This Article

बिहार के पूर्वी चंपारण से अहरौला पुलिस ने गफ्फार मिया को दबोचा

पूछताछ में कई जनपदों की दर्जनों युवतियों को बेचने का खुलासा
आजमगढ़। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों को बिहार ले जाकर उनकी खरीद-फरोख्त करने और अनैतिक व्यापार में धकेलने वाले गिरोह के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस को एक और सफलता मिली है। अहरौला पुलिस ने गिरोह के एक अन्य सदस्य गफ्फार मिया को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में अभिषेक राज और उसकी पत्नी सितारा खातून को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, 18 मार्च 2026 को अहरौला थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना अहरौला में मुकदमा संख्या 70/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मामले में मानव तस्करी और अनैतिक व्यापार से संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अकेली और परेशान युवतियों को रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उन्हें बिहार ले जाकर कथित तौर पर अनैतिक व्यापार में संलिप्त लोगों के हाथों बेच दिया जाता था। इस मामले में 6 नवंबर को बिहार के पूर्वी चंपारण से अभिषेक राज और उसकी पत्नी सितारा खातून को गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ और विवेचना के दौरान गफ्फार मिया का नाम प्रकाश में आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में अहरौला पुलिस टीम ने बिहार के पूर्वी चंपारण में दबिश दी। पुलिस ने 9 नवंबर की रात करीब नौ बजे मधुबन थाना क्षेत्र के सरैया गांव स्थित उसके घर से गफ्फार मिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने गिरोह के काम करने के तरीके के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर युवतियों को नौकरी का प्रलोभन देता था और फिर उन्हें बिहार ले जाकर सरिता नामक महिला के हाथों बेच दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त ने कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया और गोरखपुर समेत विभिन्न जनपदों की दर्जनों युवतियों को नौकरी का झांसा देकर बेचने की बात बताई है। इस मामले में पुलिस अब तक सामने आए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। वांछित आरोपियों में गफ्फार की पत्नी बिन्द्या, सुरेश राम, छोटू राम, महेश, गीता, सरिता और अली शामिल हैं। गिरफ्तार गफ्फार मिया पुत्र नवाजुद्दीन मिया (42) बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सरैया गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ देवरिया जिले के खुखुन्दू थाने में वर्ष 2024 में अपहरण से संबंधित मुकदमा भी दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक मनीष मणि त्रिपाठी, कांस्टेबल सुधीर प्रजापति, अमित पाण्डेय और महिला कांस्टेबल वंदना सिंह शामिल रहीं।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This