Home » देश » #सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार#

#सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार#

Share This Article

बिलरियागंज/आजमगढ़। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ रील बनाकर प्रसारित करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। ऑपरेशन वज्रपात के तहत बिलरियागंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 11 नवंबर को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक अवैध असलहों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाकर प्रसारित कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा था।

पहली कार्रवाई में उपनिरीक्षक अक्षयदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ ग्राम इमलीपुर स्थित ईंट भट्ठे के पास से विकास यादव पुत्र संतराज यादव निवासी कुर्थीपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 261/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष कुमार पाठक ने पुलिस टीम के साथ गोरिया नहर पुलिया के पास से विकास यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी वार्ड नंबर 11 शिवनगर को गिरफ्तार किया। उसके पास से भी एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 262/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम मे

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This