विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने जारी की प्रभारियों की सूची
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर हुई नियुक्ति
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में आजमगढ़ जनपद की मुबारकपुर विधानसभा सीट की जिम्मेदारी शिब्ली के पूर्व अध्यक्ष, क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र व वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा को सौंपी गई है। पार्टी के इस निर्णय के बाद मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की आगामी चुनावी गतिविधियों को लेकर चचार्एं तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी सूची में रमाकांत मिश्रा को मुबारकपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। उन्हें क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकतार्ओं के बीच समन्वय स्थापित करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि विधानसभा प्रभारियों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा।
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार आजमगढ़ जनपद की पांच विधानसभा सीटों के प्रभारियों में गोपालपुर-ऋषिकान्त राय, सगड़ी-सबल सिंह पालीवाल, मुबारकपुर-रमाकांत मिश्रा, आजमगढ़ सदर-हनुमत प्रसाद सिंह, मेंहनगर (सु.)-आदित्य राय तथा लालगंज क्षेत्र की पांच सीटों पर भी नियुक्त हुए प्रभारियों में अतरौलिया-राकेश मिश्रा, निजामाबाद-सच्चिदानन्द सिंह, फूलपुर-पवई-शैलेश राजभर, दीदारगंज-अरविन्द सिंह, लालगंज (सु.)-डॉ. महेश्वरी कान्त पाण्डेय शामिल हैं।














