Home » देश » #आजमगढ़ में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दो गंभीर#

#आजमगढ़ में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दो गंभीर#

Share This Article

नरायनपुर मोड़ के पास हुआ हादसा, घायलों को सीएचसी से पीजीआई किया गया रेफर

आजमगढ़। जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ब्रेजा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मौके पर मौजूद दो अन्य लोग भी घायल हो गए। उपचार के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दोनों घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जनपद के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सलमपुर बधाई निवासी जोगेश वनवासी पुत्र रामजन्म वनवासी अपने परिवार के साथ नरायनपुर स्थित अंशु सिंह के ईंट भट्ठे पर रहकर काम करते हैं। उनका भांजा राजकुमार पुत्र रामविलास निवासी सलमपुर बधाई शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल से जियापुर पुल की तरफ से नरायनपुर स्थित ईंट भट्ठे की ओर आ रहा था। बताया गया कि सुबह करीब 9:30 बजे नरायनपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बिना नंबर की तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद जुगाड़ वाहन चालक रामविलास पुत्र चूहड़ और अशोक पुत्र रामजन्म भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेहनाजपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राजकुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This