Home » देश » #प्रदेश में 16 आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले#

#प्रदेश में 16 आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले#

Share This Article

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। इस फेरबदल में वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्तों के साथ छह जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। भदोही, चंदौली, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली में नए डीएम की तैनाती की गई है। के. विजयेंद्र पांडियन को कानपुर मंडलायुक्त के पद से हटाकर वाराणसी का मंडलायुक्त बनाया गया है। एस. राजलिंगम को वाराणसी से कानपुर मंडलायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविकुमार एनजी को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग बनाया गया है। डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्थानिक आयुक्त और आयुक्त एनसीआर की जिम्मेदारी दी गई है। सौम्या अग्रवाल, श्रमायुक्त को उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम सहित विभिन्न वस्त्र एवं कताई कंपनियों तथा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनिल कुमार सिंह को भदोही का जिलाधिकारी और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। शैलेश कुमार को भदोही से हटाकर चंदौली का डीएम बनाया गया है। चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली से विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। रमेश रंजन को गोंडा का जिलाधिकारी और प्रियंका निरंजन को गोंडा से हटाकर नगर विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। उमेश मिश्रा को जौनपुर का डीएम बनाया गया है। सैमुएल पॉल एन को जौनपुर से हटाकर सहकारी समितियों में अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार राय को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती से हटाकर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। आलोक यादव को शामली के जिलाधिकारी पद से हटाकर आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। प्रवीण वर्मा को ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से हटाकर शामली का डीएम बनाया गया है। इसके अलावा पीसीएस अधिकारियों में रेणुका दीक्षित को इटावा से शामली का एसडीएम बनाया गया है। डॉ. विश्व भूषण मिश्र को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के उप सचिव पद से हटाकर स्थानीय निकाय निदेशालय का संयुक्त निदेशक बनाया गया है। अभिनव पाठक को आगरा से प्रयागराज मेला प्राधिकरण में एसडीएम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। सौम्या मिश्रा को प्रयागराज मेला प्राधिकरण से हटाकर आगरा का एसडीएम बनाया गया है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This