Home » देश » आजमगढ़ में अंतरजनपदीय चोर गैंग का भंडाफोड़, मुठभेड़ में सरगना सुनील घायल होकर गिरफ्तार

आजमगढ़ में अंतरजनपदीय चोर गैंग का भंडाफोड़, मुठभेड़ में सरगना सुनील घायल होकर गिरफ्तार

Share This Article

पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, करीब 20 लाख का चोरी का सामान बरामद; गैंग लीडर पर दर्ज हैं 50 मुकदमे, एक आरोपी फरार

आजमगढ़। तरवां पुलिस ने अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पहले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर करीब 20 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया। इसके बाद 19 नवंबर की भोर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सरगना सुनील कुमार घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के तीन सदस्य पुलिस की गिरफ्त में हैं, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है।
पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर की रात चेकिंग के दौरान लमिया मोड़ पर सफेद रंग की डस्टर कार को रोकने का प्रयास किया गया। भागने की कोशिश में कार बंद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसमें सवार राहुल कुमार निवासी मेहनगर, आजमगढ़ और नितेश निवासी बहरियाबाद, गाजीपुर को पकड़ लिया। कार से चोरी के टायर, पेंट और मशीनें बरामद हुईं। उनकी निशानदेही पर रोशनपुर जंगल से टीवीएस एजेंसी से चोरी की गई मोटरसाइकिलें, मोबिल ऑयल और अन्य सामान भी मिला।
पूछताछ में गैंग लीडर सुनील कुमार निवासी चन्दवक, जौनपुर की जानकारी मिली। 19 नवंबर की सुबह दर्रोपुर मोड़ पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा, कारतूस, 53 हजार रुपये और अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पुलिस ने डस्टर कार, चार मोटरसाइकिल, पेंट के 42 डिब्बे, मोबिल ऑयल के 84 डिब्बे, 15 टायर, लैपटॉप, एलईडी टीवी, प्रिंटर, इन्वर्टर और अन्य सामान बरामद किया है। गिरोह पर आजमगढ़, जौनपुर और गाजीपुर में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, सुनील कुमार के विरुद्ध चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत कुल 50 मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी अभिषेक सिंह की तलाश जारी है। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह की टीम ने की।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This