Home » Breaking News » #आजमगढ़ : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ#

#आजमगढ़ : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ#

Share This Article

बार सभागार में आयोजित समारोह में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा का लिया संकल्प
आजमगढ़। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को बार सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद चौरसिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद की शपथ भृगुनाथ राम, मंत्री पद की मनोज कुमार राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में लौटू राम मौर्य एवं मुन्ना सिंह, उपाध्यक्ष के रूप में पंकज कुमार और बालकृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष लालमोहन गिरी, सहमंत्री प्रशासन आनंद प्रकाश यादव एवं हरेंद्र यादव तथा सहमंत्री पुस्तकालय कृष्ण कुमार सिंह ने ग्रहण की। इसके अलावा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने भी पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखने और संगठन के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह में दीवानी बार और विभिन्न तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This