Home » देश » #आजमगढ़ : युवक की पत्नी को ले भागा अधिवक्ता#

#आजमगढ़ : युवक की पत्नी को ले भागा अधिवक्ता#

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शिकायत पर पुलिस ने अधिवक्ता समेत दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, दोनों के कथित आपत्तिजनक फोटो गांव में वायरल कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। साथ ही स्थानीय पुलिस पर भी जातिसूचक गालियां देकर शिकायत न सुनने का आरोप लगाया गया था। एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद मामले में कार्रवाई की गई। पीड़ित अभिमन्यु (काल्पनिक नाम) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 21 जून की शाम वह अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी रवि (काल्पनिक नाम) ने उनकी बाइक रोक ली और कहा कि अब उसकी पत्नी उसके साथ रहेगी। विरोध करने पर आरोपी कथित तौर पर उसकी पत्नी को अपनी बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया। शिकायत के अनुसार, पीड़ित अपनी पत्नी को मायके छोड़कर बाजार चला गया। लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली। सास ने बताया कि रवि कुमार वहां आया था और तुम्हारी पत्नी एक बैग लेकर उसके साथ चली गई। आरोप है कि पत्नी अपने साथ जेवरात भी ले गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि बाद में आरोपी की पत्नी ने उसके मोबाइल पर रवि और उसके कथित अवैध संबंधों से जुड़े फोटो भेजे। इसके बाद वही फोटो गांव में वायरल कर दिए गए, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई और वह मानसिक तनाव में आ गया। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि जब उसने घटना की सूचना जीयनपुर थाने में दी तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने अधिवक्ता होने के कारण कार्रवाई करने के बजाय उसे भगा दिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्रकोष्ठ से मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अब पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This