Home » देश » #पत्नी दो बच्चों और जेवरात के साथ लापता, विदेश में रह रहे पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी#

#पत्नी दो बच्चों और जेवरात के साथ लापता, विदेश में रह रहे पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी#

Share This Article

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बारी खास गांव निवासी जावेद अहमद ने अपनी पत्नी के दो बच्चों और घर में रखे जेवरात के साथ लापता होने की शिकायत निजामाबाद थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित जावेद अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। उनके अनुसार उनकी पत्नी शाइमा बानो 21 जून को बिना किसी को बताए दोनों बच्चों और घर में रखे कीमती जेवरात के साथ चली गईं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।
जावेद का कहना है कि उनकी पत्नी का मोबाइल फोन चालू है और उनसे बातचीत भी हो रही है, लेकिन वह अपना वर्तमान ठिकाना बताने से इनकार कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले 6 मई को भी उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थीं, जिन्हें बाद में मुंबई के भिवंडी से खोजकर वापस लाया गया था।
पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को लिखित तहरीर देकर पत्नी और दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This