Home » देश » #सुबह शौच के लिए निकला युवक पोखरे में मिला मृत, डूबने से 19 वर्षीय किशन की मौत#

#सुबह शौच के लिए निकला युवक पोखरे में मिला मृत, डूबने से 19 वर्षीय किशन की मौत#

Share This Article

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के करनेहुआ गांव में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। सुबह शौच के लिए घर से निकला युवक काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद गांव के पोखरे में उसका शव उतराता मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, करनेहुआ गांव निवासी प्रमोद सरोज का बड़ा बेटा किशन सरोज (19) बुधवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था। करीब एक घंटे तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने पोखरे में एक शव उतराता हुआ देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मेंहनगर थाना पुलिस भी उपनिरीक्षक रामगोपाल त्यागी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को पोखरे से बाहर निकाला गया। पहचान किशन सरोज के रूप में होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण डूबना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे की असमय मौत से मां सुनीता, बहनों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This