Home » देश » #अतरौलिया: घर में अकेली नाबालिग से दुष्कर्म, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार#

#अतरौलिया: घर में अकेली नाबालिग से दुष्कर्म, 5 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार#

Share This Article

आजमगढ़, 30 जुलाई। थाना अतरौलिया क्षेत्र में घर में परिजनों के न होने का लाभ उठाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने 25 जुलाई को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 20 जुलाई को परिवार के घर पर न होने पर ग्राम वैशपुर निवासी युवक आलोक निषाद (19 वर्ष) पुत्र इन्द्रमणि निषाद घर में घुस आया और उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

 

तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेंद्र नाथ दूबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम ने आज 30 जुलाई को सुबह 09:20 बजे ग्राम तेजापुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This