Home » देश » #सरयू नदी का जलस्तर घटने से हो रही तेजी से कटान#

#सरयू नदी का जलस्तर घटने से हो रही तेजी से कटान#

Share This Article

देवरिया।सरयू का जल घटा, कटान का कहर बढ़ा, बरहज के दियरा में सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समाई सरयू नदी का जलस्तर घटने के बाद भी बरहज के दियरा क्षेत्र में कटान का कहर तेज हो गया है। परसिया देवार और विशुनपुर देवार में नदी रोज 5 से 7 फीट उपजाऊ जमीन निगल रही है। सैकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि देखते ही देखते नदी में समाहित हो गई है, जिससे किसानों में हाहाकार मचा है। विशुनपुर देवार निवासी भोला यादव, जय बहादुर, राज बहादुर, जंग बहादुर, वीरेंद्र सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि खेती ही उनकी जीविका का एकमात्र सहारा है। लगातार हो रहे कटान से उनके खेत नदी में समा रहे हैं। यदि समय रहते कटानरोधी कार्य नहीं हुआ तो पूरा दियरा क्षेत्र नदी में विलीन हो जाएगा और भुखमरी का संकट खड़ा हो जाएगा। पीड़ित किसानों ने बाढ़ खंड विभाग से बोल्डर पिचिंग और बांस-बल्लियों से कटान रोकने की मांग की है। इस संबंध में बाढ़ खंड मऊ के अवर अभियंता अखिलेश यादव ने बताया कि कटान रोकने के लिए बालू भरी बोरियों और नायलॉन क्रेट डाले जा रहे हैं। बबूल के कांटेदार पेड़ों और बांस के सहारे अस्थाई रूप से कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कटान इसी गति से जारी रहा तो निर्माणधीन प्रस्तावित 15 पाया वाला मोहन सेतु का निर्माण प्रभावित हो सकता है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता से सहयोग मांगा गया है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This