
#आज़मगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालिका की मौत#
बारिश के दौरान छत पर कपड़े उतारने गई थी सलोनी, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया आजमगढ़। विकासखंड लालगंज के व्यवहरा गांव में रविवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।








