
#आजमगढ़ : विद्यालय में छात्र नहीं, बंद गेट के अंदर प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिका करते मिले गपशप#
आजमगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार के मंगलवार को किए गए औचक निरीक्षण में जिले के कई सहायता प्राप्त माध्यमिक एवं संस्कृत विद्यालयों की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई। निरीक्षण के दौरान कहीं विद्यालय का गेट बंद मिला तो कहीं छात्रों की उपस्थिति नगण्य रही। एक विद्यालय में मान्यता और संचालित कक्षाओं को लेकर स्थिति








