
#आजमगढ़ : भैंस के खेत में जाने को लेकर विवाद, वृद्ध पर जानलेवा हमला करने का आरोप#
पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां (असुरायन) में भैंस के पड़ोसी खेत में चले जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पड़ोसी गांव के एक युवक ने वृद्ध व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।








