Home » देश » #आजमगढ़ : प्रतिभा निकेतन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा#

#आजमगढ़ : प्रतिभा निकेतन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा#

Share This Article

खाद्य पदार्थों, खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों के लगाए गए स्टॉल; विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित
बाल दिवस बच्चों के सर्वांगीण विकास, उनकी प्रतिभा और खुशियों को प्रोत्साहित करने का विशेष अवसर : रमाकांत वर्मा, प्रबंधक
आजमगढ़। बाल दिवस के शुभ अवसर पर 14 नवंबर को प्रतिभा निकेतन स्कूल के प्रांगण में भव्य एवं उत्साहपूर्ण बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हूँनर संस्थान के संस्थापक सुनील दत्त विश्वकर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।
बाल मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों, खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों से संबंधित स्टॉल लगाए। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ मेले में प्रतिभाग किया। उनके द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉल मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने स्वयं अपने स्टॉल का संचालन करते हुए अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना, नेतृत्व क्षमता एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना था। मेले के दौरान विद्यालय में आयोजित दीपावली, राइटिंग, जन्माष्टमी, राखी एवं दीया प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बाल दिवस बच्चों के सर्वांगीण विकास, उनकी प्रतिभा और खुशियों को प्रोत्साहित करने का विशेष अवसर है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य ध्रुव चंद्र मौर्य ने उपस्थित अभिभावकों एवं बच्चों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बाल मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। बाल मेले ने बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ सीखने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने का एक यादगार अवसर प्रदान किया।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This