Home » देश » आजमगढ़ : शहीद उपेंद्र यादव के घर पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव, परिजनों को दी सांत्वना

आजमगढ़ : शहीद उपेंद्र यादव के घर पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव, परिजनों को दी सांत्वना

Share This Article

तीन दिवसीय आजमगढ़ दौरे के पहले दिन विभिन्न गांवों में पहुंचकर दिवंगत लोगों के परिजनों से की मुलाकात, शोक संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव अपने तीन दिवसीय जनपद दौरे पर गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने सबसे पहले ग्राम सभा मोहम्मदल्ला पहुंचकर देश की रक्षा करते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के हवलदार उपेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात की। शहीद उपेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय सम्हारु यादव के घर पहुंचकर सांसद ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी शहादत को नमन किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद सांसद धर्मेंद्र यादव ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर दिवंगत लोगों के परिजनों से मुलाकात की और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने पार्टी के सेक्टर प्रभारी बाबूराम यादव के छोटे भाई, जिनका निधन कैंसर की बीमारी के कारण हो गया था, के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इसके अलावा सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हरि नारायण यादव के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद ने सगड़ी के रामसकल पटेल की बहू के निधन पर भी उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, समाजवादी पार्टी सगड़ी के पूर्व बूथ अध्यक्ष ईशा खान के इंतकाल पर उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही विंध्याचल यादव की धर्मपत्नी के निधन पर भी उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके इस दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी मुलाकातों को लेकर सक्रियता देखी गई।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This