Home » देश » #आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में डूबने से मजदूर की हुई मौत#

#आजमगढ़ : संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में डूबने से मजदूर की हुई मौत#

Share This Article

आजमगढ़। जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सुभाष निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर सुभाष को नाले में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, सुभाष निषाद मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें दो बच्चों की शादी हो चुकी है। सुभाष की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने सुभाष को नाले में डुबोकर मार दिया। सूचना मिलने पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महराजगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सुभाष की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This