Home » देश » #आजमगढ़ : स्कूटी के सामने अचानक आया कुत्ता, पलटने से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत#

#आजमगढ़ : स्कूटी के सामने अचानक आया कुत्ता, पलटने से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत#

Share This Article

बीमार बेटे को विद्यालय से लेकर लौट रही थी महिला, हादसे में बेटा और बहन भी घायल

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के सेम गांव के पास मंगलवार शाम स्कूटी के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से हुए हादसे में आंगनबाड़ी सहायिका की मौत हो गई। हादसे में उसका 12 वर्षीय बेटा और 30 वर्षीय बहन भी घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव निवासी 35 वर्षीय गुड़िया पत्नी पिंटू गांव में आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर तैनात थीं। उनका 12 वर्षीय बेटा अयांश जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह का छात्र है। मंगलवार को अयांश के बीमार होने की सूचना विद्यालय की ओर से परिजनों को दी गई। इसके बाद गुड़िया अपनी बहन 30 वर्षीय आरजू पत्नी गौतम निवासी सिंहपुर, थाना मेंहनगर के साथ विद्यालय पहुंचीं। शाम को गुड़िया अपने बेटे और बहन को लेकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। वह अपनी बहन को उसके घर छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान जहानागंज थाना क्षेत्र में लंगड़ा बाबा स्थान के पास सेम गांव में स्कूटी के सामने अचानक कुत्ता आ गया। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे लोगों ने घायलों को जहानागंज के कोल्हूखोर सीएचसी पहुंचाया। गुड़िया की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। वहीं बेटे अयांश और बहन आरजू को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजन गुड़िया को लेकर मंडलीय जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुड़िया के तीन पुत्र हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This