Home » देश » #दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज से कुचलकर 70 वर्षीय महिला की मौत, हरियाणा पुलिस के SI का बेटा गिरफ्तार#

#दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज से कुचलकर 70 वर्षीय महिला की मौत, हरियाणा पुलिस के SI का बेटा गिरफ्तार#

Share This Article

 बाहरी दिल्ली में नरेला के मामुरपुर इलाके में शनिवार सुबह मर्सिडीज और वैगन आर की आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे के दौरान एक 70 वर्षीय महिला की कुचलकर मौत हो गई। कार चलाने वाले युवक के पिता हरियाणा पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात हैं।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक हादसे के वक्त नशे में था। हालांकि, अभी पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पहचान शुभम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हिमालयाज अपार्टमेंट के सामने हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगनआर कार पीछे की ओर जाकर पास में खड़े तीन पहिया लोडिंग वाहन से जा टकराई।

हरियाणा पुलिस में तैनात है आरोपित का पिता

शुरुआती जांच में पता चला है कि मर्सिडीज कार चला रहे युवक का नाम शुभम है। वह हरियाणा पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर का बेटा है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि शुभम नशे में था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी में कप होल्डर में शराब की बोतल भी दिखी। यह लग्जरी कार उसके एक दोस्त की है, जिसे उसने एक दिन पहले यात्रा के लिए उधार लिया था।

जांच के बाद नशे का होगा खुलासा

गिरफ्तारी के बाद शुभम की मेडिकल जांच कराई गई है। पुलिस अब रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि यह पुष्टि हो सके कि वह नशे में था या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, लापरवाही से मौत समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

ड्राइवर को आईं गंभीर चोटें

पुलिस के अनुसार, हादसे के दौरान मामुरपुर निवासी उर्मिला पत्नी सत्यनारायण वाहनों की चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वैगनआर चालक को मामूली चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सूचना मिलने पर नरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में घातक दुर्घटना का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान मर्सिडीज कार से बीयर की बोतल भी मिली है, हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This