Home » देश » #लुधियाना में पिता ने 16 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां से रोते-रोते बताई आरोपी की करतूत#

#लुधियाना में पिता ने 16 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मां से रोते-रोते बताई आरोपी की करतूत#

Share This Article

एक कलयुगी पिता ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। इसका पता उस वक्त लगा जब पीड़िता की मां शाम को घर लौटी।

मां की शिकायत पर थाना जमालपुर की पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट पूरी होने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं, पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में पुलिस ने एक गांव की नौंवी कक्षा की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के मामले पीड़ित छात्रा के बयानों पर आरोपित युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जबकि आरोपित की गिरफ्तारी बाकी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जिले के एक गांव के सरकारी स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ती है। बीते तीन अगस्त की सुबह आठ बजे जब वह हमेशा की तरह स्कूल जा रही थी, तो स्कूल के पास गली में गांव का ही एक युवक मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था।उसने छात्रा को झांसा देकर फंसा लिया और मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से बाहर एक अंजान जगह पर ले गया। जब उसने वापस जाने के लिए कहा, तो आरोपित उसे जबरन एक कमरे में ले गया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर मारपीट करने की धमकी दी।घटना के करीब दो घंटे बाद आरोपित छात्रा को वापस गांव के बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गया। सात अगस्त को डरी हुई छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाही करते हुए आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This