Home » देश » #मेरी बीवी से मुझे बचाओ… चाय में दे रही ‘जहर’, CCTV में कैद हुई करतूत, क्राइम पेट्रोल सीरियल भी देखती#

#मेरी बीवी से मुझे बचाओ… चाय में दे रही ‘जहर’, CCTV में कैद हुई करतूत, क्राइम पेट्रोल सीरियल भी देखती#

Share This Article

कानपुर में संपत्ति विवाद को लेकर पति-पत्नी के रिश्ते में गंभीर आरोप सामने आए हैं। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी लैब टेक्नीशियन पत्नी उसे मारना चाहती है। उसने सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिसमें उसकी असलियत सामने आई है।

संपत्ति हड़पने के लिए लैब टेक्नीशियन पत्नी अपने पति को चाय में काफी दिनों से ‘धीमा जहर’ दे रही थी। तबीयत बिगड़ने पर पति को शक हुआ तो उन्होंने घर पर गुप्त कैमरे लगवा दिए। पति के अनुसार, कैमरे की रिकार्डिंग में पत्नी रसोई में चाय में कोई दवा मिलाते दिखी। यही नहीं घर से छह लाख रुपये के जेवर भी गायब मिले।अगले दिन पति ने पत्नी के स्वजन को बुलाकर वीडियो रिकार्डिंग दिखाई तो उन्होंने पुलिस कार्रवाई न करने का आग्रह कर तलाक प्रक्रिया खुद ही करने की बात कही, पर बाद में पत्नी व स्वजन पलट गए और 70 लाख रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी तो पति ने रावतपुर थाने में पत्नी और उसके मायकेवालों पर मुकदमा दर्ज कराया।

गणेश नगर निवासी कारोबारी हिमांशु गुप्ता के मुताबिक, उनकी शादी 30 जनवरी 2024 को चकेरी में रहने वाली लैब टेक्नीशियन ज्योति गुप्ता से हुई थी। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से पत्नी विवाद करने लगी। वह क्राइम पेट्रोल व उस तरह के कई सीरियल ज्यादा देखती थी। आरोप है कि पत्नी जो खाना या चाय बनाती थी।

उसके खाते-पीते ही उन्हें व परिवार के अन्य लोगों को उल्टी व चक्कर आने लगते। उसे फोन पर संदिग्ध बातें करते सुना। इसके बाद घर पर गुप्त कैमरे लगवा दिए। आरोप है कि 14 जुलाई की कैमरे की रिकार्डिंग में पत्नी रसोई में चाय में कोई दवा मिलाती दिखी।

15 जुलाई 2025 को उन्होंने पत्नी के भाई समेत मायके वालों को बुलाकर रिकार्डिंग दिखाई। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पूर्व में पत्नी ने पति पर मुकदमा कराया था। अब पति ने कराया है। दोनों की जांच की जा रही है।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This