Home » देश » #बिलरियागंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र#

#बिलरियागंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र#

Share This Article

बिलरियागंज आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को बिलरियागंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों और बाजारवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया

तिरंगा यात्रा बिलरियागंज नए चौक से शुरू होकर पुराना चौक, खास बाजार और कासिमगंज होते हुए ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्थल पहुंची। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “तिरंगा है आन हमारी, तिरंगा है शान हमारी” जैसे देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा देशवासियों में एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है। देश की आन-बान और शान तिरंगे की रक्षा के लिए अनेक वीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है, जिन्हें देश सदैव याद रखेगा। यात्रा का जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत भी किया गया।

इसी क्रम में भीमबर बाजार में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा बाजार चौक से प्रारंभ होकर नरोत्तम ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम सिंह गुड्डू, रुद्रप्रकाश राय, शैलेंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, रविंद्र प्रताप सिंह, लालजी सिंह, बृजेश सिंह, सूर्यभान सोनकर, श्रवण मोदनवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, राकेश सिंह, अमरीश दुबे, अभिषेक सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This