Home » देश » #आजमगढ़ : अनुज सिंह बने एनपीसीआईएल में वैज्ञानिक अधिकारी#

#आजमगढ़ : अनुज सिंह बने एनपीसीआईएल में वैज्ञानिक अधिकारी#

Share This Article

बीटेक-एमटेक के बाद GATE परीक्षा में सफलता, कड़ी मेहनत से हासिल किया प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में मुकाम
आजमगढ़। सठियांव ब्लॉक के अतरडीहा गांव निवासी अनुज सिंह ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनुज सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ने बीटेक और एमटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद देश की प्रतिष्ठित GATE (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) परीक्षा क्वालीफाई की। इसके बाद उन्होंने एनपीसीआईएल की चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया और वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर चयन हासिल किया। अनुज ने तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उच्च शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखी। निरंतर अध्ययन और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने GATE परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद एनपीसीआईएल की चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर अपनी जगह बनाई। अनुज की सफलता की जानकारी मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दी और अनुज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपनी सफलता का श्रेय अनुज ने माता-पिता, परिजनों और शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ अपनी मेहनत को दिया। भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनपीसीआईएल में वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में चयनित होना उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This