Home » देश » #आजमगढ़ : सेवानिवृत्त चार पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ दी गई विदाई#

#आजमगढ़ : सेवानिवृत्त चार पुलिसकर्मियों को सम्मान के साथ दी गई विदाई#

Share This Article

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पुष्पमाला, मोमेंटो और मिठाई देकर किया सम्मानित

आजमगढ़। पुलिस लाइन आजमगढ़ में सोमवार को सेवानिवृत्त हुए चार पुलिसकर्मियों के सम्मान में सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाएं पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति महज एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि समाज और राष्ट्र के प्रति उनका अनुभव एवं योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा। समारोह में निरीक्षक ना0पु0 अभय राज मिश्रा, उपनिरीक्षक ना0पु0 सभाजीत, उपनिरीक्षक ना0पु0 चन्द्रमा राम तथा मुख्य आरक्षी चालक नरेश चन्द को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षणाधीन) ईश्वर गुज्जर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की मंगलकामना की।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This