Home » देश » #आजमग जयनाथ सिंह का नया आशियाना, परशुरामपुर में भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन#

#आजमग जयनाथ सिंह का नया आशियाना, परशुरामपुर में भाजपा कार्यालय का हुआ उद्घाटन#

Share This Article

आजमगढ़ भाजपा नेता जयनाथ सिंह ने विधानसभा गोपालपुर को अपना नया घर बनाते हुए परशुरामपुर में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय खोला है। क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने यहां अपना आशियाना बनाया है।

जयनाथ सिंह ने कहा कि गोपालपुर की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहना ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्रवासियों से मिलने, उनकी समस्याएं सुनने और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बनाए रखने के लिए वे गोपालपुर विधानसभा में ही रहेंगे।

उन्होंने कहा कि राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करना ही सच्ची जनसेवा है। गोपालपुर की जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर आजीवन सेवा करने का संकल्प उन्होंने दोहराया।

परशुरामपुर में कार्यालय खुलने से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

संवाददाता अमित खरवार

News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This