Home » देश » #आजमगढ़ : नाली के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या#

#आजमगढ़ : नाली के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या#

Share This Article

एक दिन पहले पत्नी ने दिया था बेटे को जन्म, अगले ही दिन परिवार में छाया मातम
आजमगढ़। जनपद के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकिया बखरिया में शुक्रवार सुबह नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 30 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, चकिया बखरिया गांव निवासी हरिओम पांडेय (30) पुत्र वीरेंद्र पांडेय का पड़ोसी रामलाल शर्मा से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान हरिओम पांडेय का गला दबा दिया गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में हरिओम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हरिओम की पत्नी रंजना के पहले से दो पुत्र हैं। घटना से ठीक एक दिन पहले वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए रंजना ने एक और पुत्र को जन्म दिया था। घर में नवजात के आने की खुशी का माहौल था, लेकिन अगले ही दिन हरिओम की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आरोपों की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This