Home » देश » #आजमगढ़ : घर से अचानक लापता हुआ कक्षा 9 का छात्र#

#आजमगढ़ : घर से अचानक लापता हुआ कक्षा 9 का छात्र#

Share This Article

सूचना देने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा

आजमगढ़। जनपद के थाना अतरौलिया क्षेत्र के कटवा से कक्षा नौ का छात्र ध्रुव कुमार मिश्रा उम्र 14 वर्ष घर से अचानक लापता हो गया है। यह अपनी ननिहाल में रहता था, परिजनों के अनुसार ध्रुव रात को खाना खाकर सोया, 3 बजे तक वह घर पर ही था। उसके बाद वह कहीं चला गया। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल सका है, जिसके बाद परिजनों ने लोगों से बच्चे की तलाश में सहयोग की अपील की है। परिजनों ने बताया कि तीन चार दिन पहले उसने अपना सर मुंडवाया और उसके बाद धोती और कुर्ता पहनना शुरू कर दिया। परिजनों ने आमजन से अनुरोध किया है कि यदि किसी व्यक्ति को बच्चा कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें। संपर्क नंबर: 9453744638, 9415188495. परिजनों ने जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की बात कही है।
News 9 Bharat
Author: News 9 Bharat

News9Bharat.in एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ी से समाचार उपलब्ध कराने वाला हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को सरल, सटीक और तथ्यपरक रूप में पाठकों तक पहुँचाना है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Advertisement

Live Poll

Are You Satisfied News9bharat ?

Also Read This